BANSWADA : राजस्थान के बांसवाड़ा में एक मतदाता ऐसी भी है जिसके पति की सुबह मृत्यु हुई दोपहर में दाग संस्कार होने के बाद पत्नी ने किया मतदान,

क्या आपने कभी देखा है या सुना है ऐसा मतदाता, मतदान की क्या कीमत होती है, पति के दाग संस्कार के बाद किया मतदान,

जिले के भूंगड़ा कस्बे में शुक्रवार को मतदान समाप्त होने से कुछ ही मिनट पहले एक ऐसी महिला वोट डालने पहुंची, जिसके पति की मौत कुछ घंटों पूर्व हुई थी। श्रीमती सूरजदेवी का पति गणपतलाल शुक्रवार को मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद चल बसा,

उसका एक बेटा विदेश में रहता है और दूसरा बांसवाड़ा में ही किराए के मकान में अलग रहता है। पुत्रों का सहयोग नहीं मिलने से सूरजदेवी ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से पति गणपतलाल की अंत्येष्टि करवाई,
शाम 4 बजे क्रियाकर्म करके घर लौटने के बाद उनके परिचित लोगों ने उन्हें मतदान का महत्व बताया। इसी से प्रेरित होकर सूरजदेवी मतदान केंद्र पर वोट डालने गईं।
पति की मृत्यु के कुछ घंटों बाद उसकी पत्नी और रिश्तेदार ने वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। मामला के एक मतदान केंद्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *